Hindi News / news / पटना में एसटीईटी अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना में एसटीईटी अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

1st Bihar Published by: Updated Jul 05, 2021, 10:47:54 AM

पटना में एसटीईटी अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

- फ़ोटो

PATNA: शिक्षा मंत्री से मिलने जा रहे शारीरिक शिक्षा अनुदेशक संघ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। नियुक्ति की मांग को लेकर एसटीईटी 2019 के अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। अभ्यर्थी पटना के इको पार्क पहुंचे थे और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने और धरना देने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हे आगे बढ़ने से रोका लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई अभ्यर्थियों को चोट आई है।