ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना में सरेआम युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी पटना में अपराधी काफी सक्रिय हो गए हैं. ताजा मामला पटना - गया रेलखंड के तारेगना जीआरपी अंतर्गत तारेगना स्टेशन से करीब पांच सौ मीटर उतर तारेगना चकिया गांव के सामने रे

पटना में सरेआम युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधी काफी सक्रिय हो गए हैं. ताजा मामला पटना - गया रेलखंड के तारेगना जीआरपी अंतर्गत तारेगना स्टेशन से करीब पांच सौ मीटर उतर तारेगना चकिया गांव के सामने रेल पुलिया के पास का है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की सरेआम होली मार दी. घायल अवस्था में उसे आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस को मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है. 


घायल शख्स की पहचान चकिया पर निवासी रामाशीष प्रसाद के बेटे संजीव कुमार के रूप में की गई है जो मिलनाडु में एक निजी कंपनी में काम करता है. बताया जा रहा है कि बीते 8-10 दिनों से वह अपने घर आया हुआ था. शनिवार की शाम करीब साढे छह बजे वह अपने गांव के सामने रेल पुलिया पर खड़ा था. इसी दौरान तीन-चार युवक वहां पहुंचे और उसे दो गोली मार पैदल ही निकल भागे. एक गोली उसकी बांह में और एक गोली उसकी पीठ में लगी. 


मौके पर पहुंचे जीआरपी थानाध्यक्ष सुरेश राम ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. इसबीच मसौढ़ी थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई. फिलहाल गोली किन कारणों से मारी गई है इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बिदुओं पर जांच की जा रही है और आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स