1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Mar 17, 2021, 8:33:52 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना में संदिग्ध हालत में शख्स की डेड बॉडी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान जंगली प्रसाद लेन के रहने वाले 50 साल के सहजानंद के रुप में की गई है. मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान भी मिले हैं.
घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के जंगली प्रसाद लेन इलाके की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
मृतक के बेटे ने बताया कि जब वह घर आया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक है. बहुत आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो बेटे ने दूसरे के छत से चढ़ कर अपने घर में दाखिल हुआ तो देखा कि पिता की मौत हो गई है और उनेक शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं.
बेटे ने पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस इसे रूम में गिरने से मौत होने की संभावना जता रही है. वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.