ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत

पटना के कई इलाकों में एलपीजी गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। फुलवारी शरीफ में नाराज उपभोक्ताओं ने पटना-एम्स रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना: मध्य-पूर्व में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी दिखने लगा है। राजधानी पटना के कई इलाकों में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गुरुवार को गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।


जानकारी के मुताबिक फुलवारी शरीफ इलाके में गैस की कमी को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ गया। सुबह से ही सैकड़ों लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच गए थे। लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद जब उन्हें सिलेंडर नहीं मिला तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने नौसा मोड़ के पास पटना-एम्स रोड स्थित एनएच-98 को जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि होली के त्योहार को देखते हुए उन्होंने कई दिन पहले ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करा दी थी। उन्हें उम्मीद थी कि त्योहार से पहले घरों में गैस की आपूर्ति हो जाएगी, लेकिन कई दिनों के इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाया। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसियों की ओर से लगातार सप्लाई नहीं आने का बहाना बनाया जा रहा है।


गुरुवार सुबह से ही फुलवारी शरीफ के ईसापुर राय चौक, नौहसा मोड़, नवादा मोड़, अनीसाबाद हरनीचक और बेऊर समेत आसपास के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी। हरियाली गैस एजेंसी और सुलभ इंडियन गैस एजेंसी के बाहर तो हालात ऐसे हो गए कि सुबह से ही सैकड़ों लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। हाथों में खाली सिलेंडर लिए महिलाएं और पुरुष अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर तक भी कई लोगों को गैस नहीं मिल सकी।


कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह छह बजे से ही लाइन में खड़े थे। घंटों इंतजार के बाद भी जब सिलेंडर नहीं मिला तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि घरों में गैस खत्म हो चुकी है, जिससे खाना बनाने में भी दिक्कत हो रही है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को इस स्थिति में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने नौसा मोड़ के पास पटना-एम्स रोड को जाम कर दिया। अचानक सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस, स्कूल बस और ऑफिस जाने वाले लोगों के वाहन भी फंस गए। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया और धीरे-धीरे सड़क पर यातायात सामान्य कराया गया।


उधर गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से एलपीजी गैस की सप्लाई कम आ रही है, जिसके कारण समय पर सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि जैसे ही पर्याप्त मात्रा में गैस की आपूर्ति होगी, बुकिंग कराने वाले सभी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर दिया जाएगा।


प्रशासन ने भी लोगों को भरोसा दिलाया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही गैस की सप्लाई सामान्य करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल गैस की किल्लत को लेकर राजधानी के कई इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।