ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

साली के प्यार में पागल हो गया था जीजा, लोन लेकर पत्नी की कराई हत्या

PATNA: एक शख्स साली के प्यार में इतना पागल हो गया था कि वह अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता. पत्नी की हत्या कराने के लिए अपराधियों को पैसा देना था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एक शख्स साली के प्यार में इतना पागल हो गया था कि वह अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता. पत्नी की हत्या कराने के लिए अपराधियों को पैसा देना था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था. पत्नी की हत्या की सुपारी देने के लिए इसने बैंक से 2.5 लाख रुपए लोन लिया. इसके बाद 50 हजार रुपए एडवांस देकर पत्नी की हत्या करा दी. घटना पटना के चैनपुर की है.

गिरफ्तारी के बाद खुलासा

आरोपी शंभू ने पत्नी की हत्या के बाद वह साली से शादी करने वाला था. उसके बेटे की चाहत थी. वह चाहता था कि शादी के बाद साली बेटे का जन्म देगी. जबकि पत्नी के बेटी होने से वह गुस्से में रहता था. पत्नी प्रेग्नेंट थी. पत्नी के पेट में बेटा है या बेटी इसको लेकर उसने अल्ट्रासाउंड भी कराया था. अल्ट्रासाउंड के बाद उसे शक हुआ की पत्नी फिर से बेटी को जन्म देगी. इससे पहले ही उसने हत्या करा दी. 

पति और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पति शंभू रजक को गिरफ्तार कर लिया है. वह परसा बाजार के रहने वाला है. वही गोली मारने वाला ऋषि कुमार और नवीन कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी जक्कनपुर थाने के जयप्रकाश नगर के रहने वाले है. शंभु रजक जक्कनपुर स्थित मीठापुर में लाउंड्री की दुकान है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं. बेटा नहीं होने से उसकी पत्नी से हमेशा विवाद होता था. शंभू ने पुलिस को भ्रम में डालने के लिए कहा था कि उसकी बाइक से अपाचे बाइक सवार दो युवकों टक्कर लग गई थी, जिसके बाद तैश में आकर युवकों ने उसकी पत्नी रूबी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, लेकिन पुलिस की जांच में खुुलासा हुआ की वह झूठ बोल रहा है. 

टैग्स