बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या: चाकू से गोदा, गोली मारी, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका डाईआर्च ग्रुप ने दिल्ली में खोला नया ऑफिस, Real Estate से लेकर FMCG सेक्टर तक का विस्तार Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी प्लस-2 विद्यालयों में नए बहाल 5728 प्रधानाध्यापकों की हुई पदस्थापन, लिस्ट..... Life Style: सावन में क्यों नहीं खानी चाहिए कढ़ी और साग? जानिए... सही कारण Bihar Elections: इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह? सुपरस्टार के संकेत से सियासी हलचल तेज Sawan 2025: बिहार के 5 प्रमुख कांवर रुट, जहां मिलती है श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ Manrega Yojna Bihar: एक दर्जन से अधिक पंचायत सेवकों पर फर्जीवाड़े का आरोप, अब होगी कार्रवाई Cricket: टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 3 में इंग्लैंड के 2 बल्लेबाज शामिल INDvsENG: रुट के शतक से द्रविड़ को नुकसान, जयवर्धने और स्मिथ जैसे दिग्गज भी रह जाएंगे पीछे Bihar News: गाद प्रबंधन नीति से बाढ़ मुक्त होगा बिहार, गंगा-कोसी नदियों में नियंत्रण विधि जल्द होगी शुरू
1st Bihar Published by: Updated Mon, 07 Mar 2022 07:44:30 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना में मरीजों को अच्छी और सस्ती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को साई प्राइमस क्लीनिक का शुभारंभ हो गया। अस्पताल का उद्घाटन बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधान पार्षद संजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंजुम आरा एवं जदयू के पूर्व प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
सशस्त्र सैन्य चिकित्सा महाविद्यालय पुणे से प्रशिक्षित एवं रायपुर एम्स के पूर्व सहायक प्रोफेसर रह चुके आंख, कान, गला एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल कुमार की देखरेख में एक ही छत के नीचे मरीजों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
इस मौके पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि डॉ. निखिल कुमार आंख, कान एवं गला के प्रख्यात सर्जन हैं वहीं प्रतिमा सिंह हड्डी, नस एवं जोड़ की विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। इस तरह की परेशानियों का इलाज एक छत के नीचे समाजसेवी विनय कुमार सिंह एवं शारदा सिंह के प्रयासों से संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब सुशासन का राज है, जहां प्रत्येक व्यक्ति भय एवं आतंक मुक्त होकर अपना कार्य कर रहा है।
वहीं विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि एक समय था जब बिहार के डॉक्टर भय और आतंक के कारण पलायन कर गए थे। वहीं बिहार में सुशासन से प्रभावित होकर डॉक्टर निखिल कुमार रायपुर एम्स से इस्तीफा देकर बिहार के लोगों को अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके साथ ही ऐसे अनेकों डॉक्टर जो पलायन कर गए थे, अपनी सेवा बिहार वासियों को दे रहे हैं।
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंजुम आरा, ओम प्रकाश सिंह, समाजसेवी विनय कुमार सिंह और शारदा सिंह समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।