ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?

पटना में यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों यात्री जख्मी, तीन पीएमसीएच रेफर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां यात्रियों से भरी एक बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. सड़क किनारे किनारे खेत में बस जाकर पलट गई है. दर्जनों लोग जख्मी बताये जा र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां यात्रियों से भरी एक बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. सड़क किनारे किनारे खेत में बस जाकर पलट गई है. दर्जनों लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. जिसमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मौके पर पहुंची है. 


घटना पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां चैनपुरा दरियापुर के पास नहर रोड पर एक बस रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि भारी संख्या में सवारी बस में बैठे हुए थे. दर्जनों लोगों को चोटें आई हैं. घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जिसमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है. उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. 


घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संतुलन बिगड़ने के कारण बस सड़क हादसे का शिकार हुई है.



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता