ब्रेकिंग न्यूज़

BUXAR: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बक्सर के भारत प्लस एथनॉल प्लांट का किया दौरा, कंपनी के CMD अजय सिंह ने किया स्वागत बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, मृतकों के आश्रितों को CM नीतीश ने 4-4 लाख रूपये देने का दिया निर्देश मधुबनी एसपी ने फिर की बड़ी कारवाई, हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी को किया सस्पेंड Bihar News: बिहार में विधायकों को जल्द मिलेंगे सरकारी बंगले, इस महीने तक तैयार हो जाएंगे 158 फ्लैट Bihar News: बिहार में विधायकों को जल्द मिलेंगे सरकारी बंगले, इस महीने तक तैयार हो जाएंगे 158 फ्लैट Mock Drill: युद्ध जैसे हालात हों तो कैसे रहें सुरक्षित? 7 मई को मॉक ड्रिल में मिलेगी हर जानकारी Bihar Politics: CM नीतीश के घर में चिराग दिखायेंगे ताकत...किया शंखनाद, बहुजन समागम करने का कर दिया ऐलान Bihar Politics: कभी वह दौर था जब लोग अपने घरों से निकलने में डरते थे...आज बिहार की छवि बदली, बिहारियों का सम्मान बढ़ा- HAM Bihar News: बिहार के लेखक की पुस्तक हार्वर्ड तक हुई चर्चित, अंबेडकर, इस्लाम और वामपंथ' ने विश्व पटल पर दर्ज की बौद्धिक उपस्थिति Mock Drill: 7 मई को यहां भी होगा 10 मिनट का ब्लैकआउट, जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

पटना में रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई लड़की ने कराया अबार्शन, पंचायत ने सुनाया था फरमान

1st Bihar Published by: Updated Sat, 23 May 2020 10:03:25 AM IST

पटना में रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई लड़की ने कराया अबार्शन, पंचायत ने सुनाया था फरमान

- फ़ोटो

PATNA: पटना के मोकामा से पंचायत के तुगलकी फरमान  का मामला सामने आ रहा है। रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई नाबालिग लड़की को अबार्शन कराने का फैसला सुना दिया गया। लड़की ने पंचायत के फैसले पर अमल करते हुए अबार्शन भी करवा लिया लेकिन इसके बाद रेप का आरोपी अपने वादे से मुकर गया। 


मोकामा थाना क्षेत्र अवस्थित एक गांव की नाबालिग लड़की  के साथ गांव के ही एक दरिंदे ने रेप किया। लड़की गर्भवती हो गयी। प्राथमिकी दर्ज कराने के बजाये गांव वालों ने पंचायत का सहारा लिया। मामला जब पंचायत के लिए आया तो गांव के पंचों ने पीड़िता को गर्भपात करने का फैसला सुना दिया। पंचायत के आरोपी के परिजनों को लड़की के शादी का पूरा खर्च उठाने का निर्देश दिया है। 


पंचायत के फैसले के बाद लड़की का का गर्भपात करा दिया गया लेकिन आरोपी ने लड़की के शादी का खर्च देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोबारा पंचायत  बैठायी गयी लेकिन पंचों की बात मानने से भी आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों के द्वारा मोकामा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोपी रणधीर राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 


6 महीने पहले ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले का आरोपी फरार है। मोकामा थानाध्यक्ष की माने तो आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 16 साल की लड़की के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को लेकर गांव में भी नाराजगी का माहौल है।