Hindi News / news / पटना में नाव हादसा: बीच नदी में टकराई 2 नाव, 17 लोगों ने...

पटना में नाव हादसा: बीच नदी में टकराई 2 नाव, 17 लोगों ने तैरकर बचाई जान, 3 लापता

1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Jan 14, 2020, 2:33:52 PM

पटना में नाव हादसा: बीच नदी में टकराई 2 नाव, 17 लोगों ने तैरकर बचाई जान, 3 लापता

- फ़ोटो

PATNA : बड़ी खबर पटना के मनेर से आ रही है, जहां बीच नदी में दो नाव आपस में टकरा गई है. इस हादसे में तीन लोग लापता बताये जा रहे हैं. वहीं 17 लोगों ने किसी तरह से तैरकर नदी के किनारे पहुंच अपनी जान बचाई है.

हादसा मनेर थाना के हल्दीछपरा संगम घाट की है. जहां बीच नदी में दो नाव आपस में टकरा गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और NDRF की टीम पहुंच चुकी है. 

लापता लोगों की तालाश की जा रही है. वहीं नाव हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है. पुलिस के भी अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं. आसपास के इलाके में नाव हादसा की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है.