ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना में नशे की लत ने ली युवक की जान, घर वालों के टोकने से नाराज होकर की खुदकुशी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां नशे की लत ने युवक की जान ले ली. बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने युवक को नशा करने से रोका जिसके बाद उ

पटना में नशे की लत ने ली युवक की जान, घर वालों के टोकने से नाराज होकर की खुदकुशी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां नशे की लत ने युवक की जान ले ली. बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने युवक को नशा करने से रोका जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 


घटना मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव की है. मृतक की पहचान स्वर्गीय रामचंद्र महतो के 32 वर्षीय पुत्र विकास महतो के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि विकास कमरा बंद कर फंदे से झूल गया. घर के लोगों को जब तक इसकी भनक लगी, युवक दम तोड़ चुका था. बाद में परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई.


ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक नशे का आदी था जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था. वह अक्सर पत्नी के साथ नशे की हालत में मारपीट भी करता था. मजबूरन उसकी पत्नी भी मायके चली गई थी. विकास कई दिनों से विक्षिप्त की तरह हरकत भी कर रहा था. आखिर उसने खुद अपनी जान गंवा दी. थानाध्यक्ष राजनंदन ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

टैग्स