Hindi News / news / पटना में नमामि गंगे परियोजना के लिए रखी पाइपों में लगी भीषण आग,...

पटना में नमामि गंगे परियोजना के लिए रखी पाइपों में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 13, 2023, 2:15:53 PM

पटना में नमामि गंगे परियोजना के लिए रखी पाइपों में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां नमामि गंगे योजना के निर्माण कार्य के लिए रखे गए प्लास्टिक के पाइपों में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ कालोनी के पास की है।


बताया जा रहा है कि भूतनाथ कालोनी के पास नमामि गंगे परियोजना के लिए रखे गये पाइपों में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची।


दमकल की सात गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।