ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना में मर्डर के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा, तीन घायल

PATNA : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. पुलिस का खौफ अब अपराधियों के मन से बिल्कुल गायब हो चुका है. अब तो पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने जाती है तो उल्टा पुलिस टीम

पटना में मर्डर के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा, तीन घायल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. पुलिस का खौफ अब अपराधियों के मन से बिल्कुल गायब हो चुका है. अब तो पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने जाती है तो उल्टा पुलिस टीम पर ही हमले के कई मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला पटना का है जहां हत्या के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ही ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. पथराव और लाठी-डंडे से हुए हमले की वजह से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. एक कांस्टेबल के ज्यादा जख्मी होने के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा. उस वक्त तो पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा. बाद में पहुंची पुलिस ने हमलावरों में से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 


घटना लोदीपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार, लोदीपुर निवासी हत्या के आरोपी रामानंद मांझी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी. सूचना मिली कि वह गांव में देखा गया है. इसपर पुनपुन थाने से एक एएसआई धर्मेंद्र कुमार और तीन कांस्टेबल सादे लिवास में लोदीपुर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर पुनपुन थाने के लिए निकले. अभी वह लोदीपुर गांव से निकले ही थे कि ग्रामीणों को उनके पुलिसकर्मी होने पर शक हुआ और वे उनसे उलझ पड़े. थोड़ी ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. 


देखते ही देखते ग्रामीण उग्र होकर हंगामा करने लगे. इस दौरान पथराव शुरू हो गया. मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया. भीड़ ने एक कांस्टेबल रोहित कुमार को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. किसी तरह से सभी पुलिसकर्मी वहां से निकले. बाद में भारी बल के साथ दोबारा वहां पुलिस पहुंची और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया. एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में 30 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

टैग्स