Hindi News / news / पटना में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने थाने के बगल...

पटना में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने थाने के बगल में दिया घटना को अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Oct 19, 2022, 11:06:36 AM

पटना में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने थाने के बगल में दिया घटना को अंजाम

- फ़ोटो

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास नालंदा जिले के एक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद मुखिया घायल होकर गिर पड़े थे, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वारदात पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास की है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ अपराधियों ने 4-5 गोलियां चलाई हैं। अपराधियों ने गोलीबारी में मुखिया को छलनी कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।



बताया जा रहा है कि मुखिया पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मौके पर सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा और एसके पुरी, पाटलिपुत्रा और बुद्धा कॉलनी थाने की पुलिस पहुंची हुई है। फिलहाल घटनामें जांच की जा रही है।