Hindi News / news / पटना में महिला के साथ गैंगरेप, 4 युवकों ने घटना को दिया अंजाम

पटना में महिला के साथ गैंगरेप, 4 युवकों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Dec 19, 2020, 7:19:31 AM

पटना में महिला के साथ गैंगरेप, 4 युवकों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना में एक बार गैंगरेप की फिर घटना सामने आई है. महिला के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना पटना के मनेर थाना क्षेत्र की है.

गांव के ही चार युवकों ने किया गैंगरेप

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस गांव की महिला रहे वाली है. उसके ही गांव के चार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान चारों युवकों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस समय महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है उस दौरान वह शौच के लिए बाहर गई थी. इस दौरान ही गांव के चार युवकों ने उससे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वही, पुलिस का कहना है कि घटना 2 दिसंबर को हुई है. अब जाकर महिला ने केस दर्ज कराया है. पीड़िता को मेडिकल कराया जा रहा है. आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी.