ब्रेकिंग
बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिर

पटना में पश्चिम बंगाल की महिला की बेरहमी से हत्या, बंद कमरे में कई दिनों पुराना शव मिलने से सनसनी

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बंद कमरे से एक महिला का कई दिन पुराना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कमरे से बदबू आने के बाद मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुल

पटना में पश्चिम बंगाल की महिला की बेरहमी से हत्या, बंद कमरे में कई दिनों पुराना शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बंद कमरे से एक महिला का कई दिन पुराना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कमरे से बदबू आने के बाद मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित सरिस्ताबाद इलाके की है।


बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीना पहले गौतम कुमार और सौम्या अख्तर ने सरिस्ताबाद इलाके में किराए पर कमरा लिया था। उन्होंने मकान मालिक को बताया था कि वे लोग एक कंपनी में इवेंट मैनेजर के रूप में काम करते हैं। उन दोनों ने अपना आधार कार्ड भी जमा कराया था। गौतम कुमार पटना के रुकनपुरा का रहने वाला है जबकि सौम्या त्रिपुरा की रहने वाली है। कुछ दिन बाद वे दोनों कुसुम घोष को लेकर आए थे। इसके कुछ दिन बाद कमरा बंद कर दोनों फरार हो गए।


मृतक महिला कुसुम घोष लगभग डेढ़ महीने से अपने घर पश्चिम बंगाल के वर्धमान से लापता हो गई थी। कुसुम के लापता होने की शिकायत वर्धमान थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद बीते 22 जनवरी को वर्धमान की पुलिस पटना पहुंची थी। लोकेशन तक पहुंचने के बाद कमरे में ताला बंद देखकर लौट गई थी। गुरुवार को कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने गर्दनीबाग थाने को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को निकाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।