ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पटना में लोन देने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, तीन करोड़ की ठगी कर मास्टर माइंड फरार

PATNA : लोन दिलाने के नाम पर बिहार और झारखंड के सैकड़ों लोगों के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। लोगों से ठगी करने के बाद मास्टर माइंड फरार हो चुका है। सार इंडिया कंपनी और उससे जुड़े क

पटना में लोन देने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, तीन करोड़ की ठगी कर मास्टर माइंड फरार
Editor
2 मिनट

PATNA : लोन दिलाने के नाम पर बिहार और झारखंड के सैकड़ों लोगों के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। लोगों से ठगी करने के बाद मास्टर माइंड फरार हो चुका है। सार इंडिया कंपनी और उससे जुड़े कर्मियों के ऊपर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। पटना के कंकड़बाग थाने में इस फर्जीवाड़े को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। कंपनी के लोन सलाहकार के तौर पर काम करने वाले लोगों ने एफआईआर दर्ज कराई है। 


कंकड़बाग थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में सार इंडिया ग्रुप के निदेशक मुन्ना ठाकुर उर्फ टुटु सिंह, दीपक कुमार, दिवाकर, अभय सिंह, प्रवीण कुमार, पवन पांडेय, अविनाश कुमार और सुजीत सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है। कंकड़बाग थाना प्रभारी रविशंकर सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि कंपनी की ओर से पटना के कंकड़बाग के आरएमएस कॉलोनी रोड नंबर 14 में ऑफिस खोला गया था। कंपनी ने विज्ञापन के माध्यम से लोगों को लोन देने का वायदा किया था। लोन के एवज में सामान्य ब्याज देने की बातें कहीं गई थीं। इसके कारण कई लोग लोन लेने की आस में कंपनी के ऑफिस पहुंचे थे। इन सबसे डॉक्यूमेंट के नाम पर प्रति व्यक्ति 5 हजार से ज्यादा की राशि ली गई। 


इन शातिरों ने लोन सलाहाकर के पद पर कई लोगों को साल 2021 में विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति भी की थी। लोन सलाहकार को वेतन व कमीशन देने के नाम पर उनके माध्यम से कई लोगों से रुपये ले लिये गये।