ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पटना में लाखों की नकली दवाइयां जब्त

PATNA: राजधानी पटना में भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की गयी है। ड्रग विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अगमकुआं के छोटी पहाड़ी स्थित एक घर में छापेमारी कर लाखों रुपये

ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पटना में लाखों की नकली दवाइयां जब्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की गयी है। ड्रग विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अगमकुआं के छोटी पहाड़ी स्थित एक घर में छापेमारी कर लाखों रुपये की नकली दवाइयां जब्त की है। ड्रग विभाग की कार्रवाई से अवैध धंधे से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कफ सिरप और नारकोटिक ड्रग्स बरामद किया गया है। छापेमारी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर जसवंत कुमार झा ने बताया कि एक बिल की जांच के लिए वे छोटी पहाड़ी पहुंचे थे। तभी देखा कि एक पिकअप वैन से  मात्रा में दवा उतर रही है। जिस मकान में दवा रखी जा रही थी उस घर में ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कफ सिरप और नारकोटिक ड्रग्स जब्त किया गया। सभी दवाइयां जिया और धनलक्ष्मी इंटरप्राइजेज के मालिक दिलीप पांडेय की है। सभी दवाइयां अवैध रूप से गोदाम में रखा गया था। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि कितनी दवाइयां नकली है। दवा का अवैध भंडारण की बात भी सामने आ रही है।फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।