1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jan 23, 2021, 9:06:03 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना सिटी के दीदारगंज थाना इलाके के धर्म शाला स्थित कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक है कि इसने आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया.
इस आगलगी की घटना से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई है. वहीं आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की सात यूनिट आग बुझाने में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कबाड़ी गोदाम में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रुप ले लिया. आसपास के लोग मौके पर जुटे पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका. खबर मिलने तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है.