पटना में जीजा ने साली को मारी गोली, जबरदस्ती शादी करने के लिए बोल रहा था

1st Bihar Published by: Updated Jun 12, 2020, 2:08:42 PM

पटना में जीजा ने साली को मारी गोली, जबरदस्ती शादी करने के लिए बोल रहा था

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच बिहार में महिलाओं के साथ अत्याचार काफी बढ़ा है. हत्या, लूट और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाएं महिलाओं के साथ हो रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक जीजा ने अपनी ही साली को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना के फतुहा थाना इलाके की है. जहां डुमरी गांव में एक जीजा ने अपन ही साली को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक जीजा अपनी साली से जबरदस्ती शादी रचाना चाहता था. उसकी साली शादी करने से इंकार कर रही थी. इसी बात से नाराज जीजा ने साली को गोली मार दी. गोली लगने से साली जख्मी हो गई है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर उसकी इलाज में लगे हुए है.


इस घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची फतुहा थाना की टीम मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी जीजा की पत्नी की मौत हो गई थी. पत्नी की मौत के बाद जीजा साली के ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था. बताया जा रहा है कि साली ने जब शादी से इंकार किया तो जीजा ने उसे गोली मार दी. हालांकि पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी जीजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.