ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पटना में संपत्ति के लिए हैवान बना शराबी बेटा, ईंट-पत्थर से कूचकर मां की ले ली जान; पत्नी ने पुलिस को कर दिया कॉल

PATNA: राजधानी पटना में संपत्ति लिए एक बेटा हैवान बन गया। शराबी बेटे ने ईंट पत्थर से कूचकर अपनी मां की जान ले ली। आरोपी की पत्नी ने मां के हत्यारे पति को पुलिस बुलाकर अरेस्ट करवा द

पटना में संपत्ति के लिए हैवान बना शराबी बेटा, ईंट-पत्थर से कूचकर मां की ले ली जान; पत्नी ने पुलिस को कर दिया कॉल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में संपत्ति लिए एक बेटा हैवान बन गया। शराबी बेटे ने ईंट पत्थर से कूचकर अपनी मां की जान ले ली। आरोपी की पत्नी ने मां के हत्यारे पति को पुलिस बुलाकर अरेस्ट करवा दिया। आरोपी बेटी अपनी मां पर जमीन बेंचने का दबाव बना रहा था और जब वह नहीं मानी तो उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र की है।


मृतक महिला की पहचान नेउरा के मखदुमपुर गांव निवासी स्व. बालेश्वर सिंह की पत्नी पुण्यकला देवी के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि पुण्यकला देवी का बेटा अर्जुन सिंह को शराब पीने की बुरी लत थी। शराब के नशे में वह अक्सर अपनी मां और पत्नी के साथ झगड़ा करता और उनके साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया करता था। अर्जुन सिंह बेटी की शादी के लिए अपनी मां पर जमीन बेंचने का दवाब बना रहा था।


बेटे के लाख कहने के बावजूद पुण्यकला देवी जमीन बेंचने को तैयार नहीं थी। इसी बीच आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा और घर में खाना बना रही वृद्ध मां से जमीन को लेकर झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने ईंट-पत्थर से कूचकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी की पत्नी जो उस वक्त घर में नहीं थी, वापस लौटी और पुलिस को फोन कर पति की करतूत की जानकारी दे दी।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद गांव के लोगो में सनसनी फैल गई है और लोग बेटे की इस करतूत की निंदा कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता