ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

पटना में हादसा: आंधी के दौरान गंगा नदी में डूबी दो नाव, एक युवक की मौत

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो नावों के गंगा में डूबने से हड़कंप मच गया है। सोमवार की देर रात तेज आंधी के दौरान दोनों नाव गंगा में डूब गईं, इस हादसे में एक

पटना में हादसा: आंधी के दौरान गंगा नदी में डूबी दो नाव, एक युवक की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो नावों के गंगा में डूबने से हड़कंप मच गया है। सोमवार की देर रात तेज आंधी के दौरान दोनों नाव गंगा में डूब गईं, इस हादसे में एक युवक के मौत हो गई है। हादसा मनेर के भैरवा स्थान गंगा घाट के पास की है।


दरअसल, सोमवार को देर रात अचानक तेज आंधी आई थी। इस दौरान भैरवा स्थान गंगा घाट के पास दो नाव अनियंत्रित होकर गंगा में समा गईं। रात होने के कारण हादसे की भनकी किसी को नहीं लगी। मंगलवार की सुबह घाट पर मौजूद लोगों ने दो नावों को गायब पाया।


जिसके बाद यह खबर फैल गई कि गंगा में दोनों नावें डूब गई हैं। हादसे के वक्त नाव पर एक युवक मौजूद था जो नावों के डूबने के बाद से लापता हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नाव के साथ युवक भी गंगा में डुब गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मनेर पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मनेर थाने की पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची है और युवक के शव को गंगा में तलाश कर रही है। उधर, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।