Bihar News: 470 करोड़ खर्च यहाँ बनाया जाएगा रेलवे का विशेष पुल, अब ट्रेन के ऊपर से फर्राटे मारेगी दूसरी ट्रेन Crime News: शिक्षिकाओं की पिटाई से मासूम की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बर्बरता का खुलासा Shocking love story: 60 साल का वकील डॉक्टर की पत्नी को लेकर हुआ फरार , बोला- बचपन का प्यार है! India Pakistan: खौफ में जी रही पाकिस्तानी सेना, आर्मी हेडक्वार्टर को अब रावलपिंडी से हटाने की तैयारी 1st Bihar का फिर बजा डंका...ठेकेदार से मिलकर करोड़ों के भ्रष्टाचार में RCD के 'अधीक्षण-कार्यपालक अभियंता' सस्पेंड, हमने 25 दिसंबर को ही बड़े खेल का किया था खुलासा Bihar News: लापरवाही या मनमानी? करोड़ों की लागत से बनी सदर अस्पताल बिल्डिंग हो रही बर्बाद, विभाग बिल्कुल मौन Patna Pink Bus: महिलाओं के लिए पटना में शुरू हुई VIP बस सेवा! इतना सस्ता किराया कि यकीन नहीं होगा! Bihar Jharkhand Trains Cancelled: बिहार-झारखंड रुट की ये ट्रेनें 12 दिनों तक बंद, जानें वजह... BN College bomb blast case: पटना बीएन कॉलेज बमकांड का मुख्य आरोपी दीपक गिरफ्तार, जहानाबाद के दो अन्य छात्र भी हिरासत में Road Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 3 युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे
1st Bihar Published by: Updated Sat, 01 Oct 2022 07:18:05 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां NIT घाट पर गंगा से दो शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। दोनों शवों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों शव बिहटा में गोलीबारी के शिकार हुए लोगों की हो सकती है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को एनआईटी घाट के पास गंगा में दो शवों को देखने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। दोनों शवों के सीने पर गोली लगने के निशान मौजूद हैं। दोनों शव घाट पर स्टीमर के लिए बनाए गए तार में फंसे हुए थे। फिलहाल दोनों शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। पीरबहोर थानाध्यक्ष सबीह उल हक ने बताया कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शव किन लोगों का है।
बता दें कि बीते 28 सितंबर की देर रात बिहटा के अमनाबाद घाट पर अवैध बालू उठाव को लेकर सिपाही गुट और फौजी गुट के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। इस घटना में पांच लोगों के मारे जाने की बात सामने आई थी। पुलिस के डर से ग्रामीणों ने चार शवों को गायब कर दिया था जबकि एक शख्स की मौत आरा में इलाज के दौरान हो गई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एनआईटी घाट से मिले दो शव उन लोगों के हो सकते हैं जिनकी बिहटा में गोली मारकर हत्या की गई थी।