ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना में इंजीनियरिंग का छात्र कर रहा था शराब की डिलीवरी, दोस्त के साथ पुलिस ने दबोचा

PATNA: वैसे तो बिहार में पिछले 6 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन मिल रही शराब की खेप से ही समझा जा सकता है कि शराब तस

पटना में इंजीनियरिंग का छात्र कर रहा था शराब की डिलीवरी, दोस्त के साथ पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: वैसे तो बिहार में पिछले 6 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन मिल रही शराब की खेप से ही समझा जा सकता है कि शराब तस्करों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यदि खौफ रहता तो इतनी मात्रा में शराब बरामद नहीं होती।


अब तो स्थिति यह है कि इंजीनियरिंग का छात्र भी शराब की तस्करी कर रहा है। पटना के एम्स के पास से 20 कार्टन विदेशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इंजीनियरिंग छात्र अपने दोस्त के साथ शराब की डिलीवरी देने के लिए निकला था तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 


नौबतपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर औरंगाबाद से आ रही एक कार को जब्त कर लिया। कार की तलाशी के दौरान 318 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। कार पर दो दोस्त सवार थे। एक इंजीनियरिंग का छात्र है। जिसका नाम गौरव आनंद बताया जा रहा है जो पटना के ही जगदेवपथ का रहने वाला है। जबकि दूसरा युवक गौरव का साथी है जिसका नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है। 


दोनों मिलकर पढ़ाई करता था और साथ में शराब की डिलीवरी का भी काम करता था। इस काम में रिस्क तो जरूर था लेकिन आमदनी अच्छी थी जिसके कारण दोनों इस काम में लगे थे। लेकिन इस बार इस बात की भनक पुलिस को लग गयी। पुलिस ने जांच अभियान के दौरान नौबतपुर नगर रोड के पास से दोनों शराब तस्करों को दबोचा। साथ ही 20 कार्टन विदेशी शराब कार से जब्त किया गया। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुटी है।