ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

पटना में एक लड़की ने की आत्महत्या, गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में मिली लाश

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है. गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में लड़की की डेड बॉडी मिली है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर

पटना में एक लड़की ने की आत्महत्या, गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में मिली लाश
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है. गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में लड़की की डेड बॉडी मिली है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.


घटना राजधानी पटना के पीरबहोर थाना इलाके की है, जहां मखनियाँ कुआं में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में पंखे से लटकती हुई डेड बॉडी मिली है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि मृतक छात्रा पटना सिटी के चौक थाना अंतर्गत बेगमपुर की रहने वाली है.


बताया जा रहा है कि 6 महीना पहले ही ये लड़की इस गर्ल्स हॉस्टल में रहने आई थी. इसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है. पटना सिटी में अपना घर होने के बावजूद भी ये लड़की अलग से कमरा लेकर पढाई कर रही थी और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हुई थी.


इस घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पीरबहोर थाना की टीम ने लड़की की डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है. प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता