ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना में दिनदहाड़े मर्डर : बाइक सवार बदमाशों ने किराना दूकान पर खड़े युवक को मारी गोली, मौके से खोखा बरामद

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती

पटना में दिनदहाड़े मर्डर : बाइक सवार बदमाशों ने किराना दूकान पर खड़े युवक को मारी गोली, मौके से खोखा बरामद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके से आ रही है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बुद्धा कॉलोनी थानाक्षेत्र के बांसघाट काली मंदिर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान उदय यादव के रूप में हुई है। उदय मंदिरी (छकन टोला )का रहने वाला था। यह सुबह में बांसघाट काली मंदिर से सटे कॉर्नर पर किराना दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान अपराधियों ने उदय यादव पर फायरिंग कर दी। जिसमें उदय के सिर में गोली लग गई।


वहीं, गोली लगने के बाद घायल उदय को इलाज के लिए रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मौत की पुष्टि बुद्धा कॉलोनी के थानाध्यक्ष ने भी की है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। इस घटना के बाद मौके पर कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद हैं।


उधर, इस घटना को लेकर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि आज सुबह पौने नौ बजे के करीब बुद्धा कॉलोनी थानाक्षेत्र के बांस घाट के समीप एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। उदय यादव के सिर में पीछे से गोली मारी गई है। इलाज के क्रम में रूबन अस्पताल में उदय की मृत्य हो गई। डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों से डिटेल में बातचीत की है। परिजनों का फर्द बयान लिया जा रहा है। कुछ लोगों के नाम भी परिजनों के द्वारा पुलिस को दिये गए हैं। गोली मारने वाले की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस की छानबीन जारी है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता