ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग, NH को किया जाम

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना-गया-डोभी एनएच 83 पर DPS स्कूल के पास की है। घटना से गुस्साए

पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग, NH को किया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना-गया-डोभी एनएच 83 पर DPS स्कूल के पास की है। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। एनएच पर वाहनो की लंबी कतार लग गई है।


मृतक की पहचान धनरुआ थाना के दुभारा गांव निवासी बाबूचंद यादव के 23 वर्षीय बेटा मुन्‍ना कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्‍ना अपनी बाइक पर सवार होकर दुभारा से मसौढ़ी जा रहा था। जैसे ही NH 83 पर दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में मुन्ना को तीन गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकार आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे हालांकि तबतक मुन्ना की मौत हो चुकी थी। वारदात के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही है हालांकि ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।