ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना में दिनदहाड़े 15 लाख की डकैती, घर में घुसकर कैश और जेवर ले उड़े अपराधी

PATNA : राजधानी पटना में इन दिनों का चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है. बीते 24 घंटे में चोरों ने कई लोगों को घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ताजा मामला पटना सिट

पटना में दिनदहाड़े 15 लाख की डकैती, घर में घुसकर कैश और जेवर ले उड़े अपराधी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में इन दिनों का चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है. बीते 24 घंटे में चोरों ने कई लोगों को घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ताजा मामला पटना सिटी का है जहां चार की संख्या में अपराधी दिनदहाड़े एक घर में घुस गए और हथियार के बल पर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये नगद लूट लिए. परिवार के लोगों द्वारा शोर मचाने पर सारा सामान लेकर चोर भाग निकले. 


घटना पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी की है. पीड़ितों ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी हथियार के बल पर घर में घुस गए. उन्होंने पूरे परिवार को बंधक बना लिया और उनके साथ 15 लाख के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नगद लेकर भाग निकले. पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. 


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़ितों के बयान क आधार पर चोरों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालना शुरू कर दिया है. इधर दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. लोगों में दहशत का माहौल है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता