1st Bihar Published by: Updated Mar 11, 2021, 6:16:01 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना में डीआईजी के घर चोरी हुए अभी तीन दिन भी नहीं हुए कि चोरों ने अब दारोगा के घर को निशाना बना डाला. डीआईजी के घर लाखों रुपये के सामान और गहने ले जाने वाले चोर अब दारोगा के घर से 12 लाख के गहने गायब कर दिए हैं. पुलिसवालों के घर हो रही चोरी की घटनाओं ने पटना पुलिस की नींद उड़ा दी है. पुलिस दोनों की मामलों की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना पटना के बिहटा थाना इलाके की है, जहां पैनाल गांव में एक BMP दारोगा उदय शर्मा के घर 12 लाख के गहने की चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि घर में लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे. बताया जा रहा है कि ट्रंक और गोदरेज का ताला तोड़कर तक़रीबन 10 लाख के गहने और करीब 2 लाख रुपये कैश चोर ले गए हैं.
जानकारी मिली है कि बिहार मिलिट्री पुलिस के दरोगा उदय शर्मा पटना में ड्यूटी पर थे, जब यह घटना हुई. वारदात की सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस पहुंची पड़ताल में जुट गई है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी.