1st Bihar Published by: Badal Updated Aug 12, 2021, 9:29:48 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर घंटों बवाल काटा. लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की.
घटना एनटीपीसी थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार, डैम में नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-31 जामकर काफी देर तक हंगामा किया. मामले की जानकरी मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने की काफी कोशिश की.
काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए. बाद में पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. बच्चों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.