ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना में BPSC स्टाफ ने किया नाबालिग से रेप, जान से मारने की धमकी देकर लूटता रहा इज्जत, प्रेग्नेंट हुई पीड़िता

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में एक बीपीएससी कर्मी के द्वारा नाबालिग के साथ रेप करने का मामला सामने आया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी. पिता न

पटना में BPSC स्टाफ ने किया नाबालिग से रेप, जान से मारने की धमकी देकर लूटता रहा इज्जत, प्रेग्नेंट हुई पीड़िता
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में एक बीपीएससी कर्मी के द्वारा नाबालिग के साथ रेप करने का मामला सामने आया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी. पिता ने आनन-फानन में उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो पता चला कि उसकी बेटी साढ़े 5 महीने की गर्भवती है. इसके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई.


बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय आरोपी सूरज कुमार बीपीएससी कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था. पीड़िता ने बताया कि पिछले साल 16 दिसंबर की रात उसके घर पर कोई नहीं था. मां गांव गई हुई थी. शाम के समय जबरदस्ती सूरज कुमार उसको अपने घर में लेकर चला गया और मुंह हाथ बांधकर गलत काम किया. रेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसके साथ रेप किया. 3 महीने बाद जब उसके शरीर में बदलाव दिखने लगे तो सूरज ने उसके घर की तरफ आना जाना छोड़ दिया.


इधर पीड़िता के माता-पिता ने महिला थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो, एससी/एसटी एक्ट और रेप की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई और सचिवालय के क्वार्टर में छापेमारी कर आरोपित बीपीएससी कर्मी सन्नी उर्फ सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच करा दिया गया है. वह साढ़े 5 महीने की गर्भवती है. पीड़िता के पेट में पल रहे बच्चे की डीएनए जांच के लिए पत्र लिखा गया है.

टैग्स