ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

पटना में बीजेपी का अंबेडकर समागम, बड़ी संख्या में शामिल हुए दलित समाज के लोग

PATNA: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को अंबेडकर समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अलावा उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल औ

पटना में बीजेपी का अंबेडकर समागम, बड़ी संख्या में शामिल हुए दलित समाज के लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को अंबेडकर समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अलावा उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और यूपी की कैबिनेट मिनिस्टर बेबी मौर्या के आलावा बड़ी संख्या में दलित और महादलित समुदाय के लोग शामिल हुए। इस मौके पर बीजेपी विधायक और अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेंद्र पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बेबी मौर्या को मोमेंटो देकर स्वागत किया।


दरअसल, बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक दल विभिन्न जातियों के मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में जुटी हैं। पिछले दिनों जेडीयू ने भीम संसद का आयोजन कर दलित और महादलित समुदाय के लोगों को रिझाने की कोशिश की थी। जेडीयू के भीम संसद के जवाब में गुरुवार को पटना में बीजेपी ने अंबेडकर समागम का आयोजन किया, जिसमें जेडीयू के मुकाबले काफी संख्या में दलित और महादलित समुदाय के लोग शामिल हुए।


पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड लोगों से खचाखच भरा हुआ था हालांकि इस दौरान बारिश ने थोड़ी खलल जरूर डाली लेकिन बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कमम नहीं हुआ और वे कार्यक्रम में बने रहे। बारिश होती रही और लोग मंच पर मौजूद बीजेपी नेताओं के संबोधन को बड़े ही गौर से सुनते रहे। लोगों की उपस्थिति को देखकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दंग रह गये। मंच से उन्होंने कहा कि आज लाखों की संख्या में अंबेडकर वादी पटना में जुटे हैं। अंबेडकर वादी कोई है तो वो भाजपा है, दूसरे लोग तो नकली अंबेडकर वादी है। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेंद्र पासवान ने किया।