ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की आशंका

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बार फिर दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। मंगलवार की सुबह पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक सवार अपराधियों ने बिहटा

पटना में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बार फिर दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। मंगलवार की सुबह पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक सवार अपराधियों ने बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार में एक के बाद एक कई राउंड हवाई फायरिंग की। सुबह-सुबह हुई फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब बाइक सवार दो अपराधी कन्हौली बाजार में पहुंचे और ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गोली की आवाज सुनकर बाजार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि गोलीबारी के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी इलाके में बदमाश फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुके हैं। बिहटा में पिछले कुछ दिनों से वर्चस्व कायम करने के लिए अपराधी खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से लोगों में पुलिस के खिलाफ असंतोष बढ़ता जा रहा है।

टैग्स