ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

पटना में बेखौफ हुए अपराधी, बेउर में वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी आये दिन हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के बेउर इलाके का है जहां शनिवार की देर र

पटना में बेखौफ हुए अपराधी, बेउर में वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी आये दिन हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के बेउर इलाके का है जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवास सुनकर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।


बताया जा रहा है कि मूल रूप से अरवल के रहनेवाले उमेश कुमार बेउर इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे और पटना सिटी स्थित सिविल कोर्ट के एक वकील के पास मुंशी का काम करते थे। इलाके के लोगों का कहना है कि शनिवार की रात उमेश कुमार सिंह को फोन कर किसी ने घर से बाहर बुलाया और जैसे ही वे घर से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंचे पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। इधर स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक उमेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिये जाने का भरोसा दिलाया है।