ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पटना में बेखौफ अपराधी कारोबारियों को बना रहे निशाना, लगातार हो रही हत्याओं से व्यवसायी वर्ग आक्रोशित

PATNA : राजधानी पटना में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में लोग पुलिस की कार्

पटना में बेखौफ अपराधी कारोबारियों को बना रहे निशाना, लगातार हो रही हत्याओं से व्यवसायी वर्ग आक्रोशित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। पटना सिटी में लगातार हो रही व्यवसायियों की हत्या को लेकर व्यवसायी वर्ग में सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ खासा आक्रोश देखा जा रहा है।


लगातार हो रही हत्या की वारदातों के खिलाफ शुक्रवार को पटना सिटी में व्यवसायियों ने अपनी दुकानों को बंद कर विरोध जताया। इस दौरान व्यवसायी संघ के लोगों ने मृतक कारोबारी सन्नी के शव के साथ विरोध मार्च निकाला और शव को सड़क पर रखकर अशोक राजपथ पर आगजनी कर दी। आक्रोशित व्यवसायियों ने चौक थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग की।


हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों का समझा बुझाकर शांत कराया और परिचालय को सामान्य किया। आक्रोशित व्यवसायियों का कहना था कि पटना सिटी में लगातार हत्याएं हो रही है। खासकर बेखौफ अपराधी व्यवसायियों को अपना निशाना बना रहे हैं। पटना सिटी के व्यवसायी सरकार को करोड़ों रुपया टैक्स के रूप में देते हैं लेकिन सरकार को व्यवसायियों की कोई चिंता नहीं है। 


आक्रोशित व्यवसायियों ने चौक थानेदार को अविलंब हटाने की मांग करते हुए तीन दिनों के भीतर व्यवसायियों को निशाना बनाने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने और पटना सिटी के व्यवसायियों को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। बताते चलें कि पटना सिटी में अपराधी एक के बाद एक कारोबारियों को अपना निशाना बना रहा है।बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता