ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना के अटल पथ पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, ड्राइवर के सीने में घुसा लोहे का रॉड

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां अटल पथ स्थित पानी टंकी फुट ओवर ब्रिज के नीचे भीषण हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से आ रही महिंद्रा की एक्सयूवी नई कार अचानक अनियंत्र

पटना के अटल पथ पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, ड्राइवर के सीने में घुसा लोहे का रॉड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां अटल पथ स्थित पानी टंकी फुट ओवर ब्रिज के नीचे भीषण हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से आ रही महिंद्रा की एक्सयूवी नई कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और गाड़ी में मौजूद ड्राइवर के सीने में लोहे की रॉड घुस गया। वह जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। 


 इस घटना से अटल पथ पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग ड्राइवर को कार से बाहर निकालने में लगे है। इस घटना में वो बुरी तरह से घायल हो गया है। वही एक्सयूवी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। रोंगते खड़ा कर देने वाली इस घटना को देखकर लोग भी हैरान हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ड्राइवर को कार से निकालने में जुटी है।


बता दें कि इससे पहले 15 फरवरी को भी पटना-दीघा अटल पथ पर इसी तरह की घटना हुई थी। थार गाड़ी ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। जिसके बाद थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी थी तब सड़क किनारे बैरिकेडिंग से थार टकरा गयी थी। इस दौरान लोहे का रॉड थार के ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति के सीने के आर पार हो गया था। काफी प्रयास के बाद डॉक्टरों ने रॉड को सीने से बाहर निकाला था। 


पटना के अटल पथ पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, ड्राइवर के सीने में घुसा लोहे का रॉड


पटना के अटल पथ पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, ड्राइवर के सीने में घुसा लोहे का रॉड


पटना के अटल पथ पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, ड्राइवर के सीने में घुसा लोहे का रॉड

 

टैग्स