ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, अपराधियों ने 5 दिन तक बंधक बनाकर रखा

PATNA : पटना में 12 साल की एक बच्ची को 5 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने की घटना सामने आई है. पटना सिटी के खुसरूपुर इलाके में 12 साल की एक बच्ची को मकान मालिक और उसके दोस्त ने 5 दिनों तक बंधक

पटना में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, अपराधियों ने 5 दिन तक बंधक बनाकर रखा
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में 12 साल की एक बच्ची को 5 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने की घटना सामने आई है. पटना सिटी के खुसरूपुर इलाके में 12 साल की एक बच्ची को मकान मालिक और उसके दोस्त ने 5 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंग रेप किया. इस मामले में खुसरूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है पीड़िता नाबालिक है और उसकी शिकायत पर मकान मालिक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है.


बताया जा रहा है कि नालंदा के चंडी थाना इलाके की रहने वाली पीड़िता अपने माता पिता के साथ खुसरूपुर में किराए के एक मकान में रहती है. आरोप है कि मकान मालिक अलग में अपने दोस्त शैलेंद्र के साथ मिलकर इस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है. पीड़िता के मुताबिक अलग और उसके दोस्त शैलेंद्र उसे लेकर पटना आए थे और 5 दिनों तक पटना के पत्रकार नगर स्थित एक मकान में रखकर उसके साथ गैंगरेप किया.


खुसरूपुर थाना अध्यक्ष सरोज कुमार के मुताबिक नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी अलग सिंह के साथ-साथ शैलेंद्र प्रसाद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बच्ची को मेडिकल  टेस्ट के लिए पटना भेजा गया है इस मामले में और किसी की संलिप्तता है या नहीं पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता