ब्रेकिंग
पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, 5 दिन से लापता थे दोनों; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, 5 दिन से लापता थे दोनों; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब

पटना : अवैध संबंध में पत्नी का मर्डर, पिटाई करते वक़्त पति ने लाइव वीडियो किया था शेयर

पटना : खबर पटना में मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर से है जहाँ अवैध संबंध एवं दहेज के लिए एक विवाहिता को ससुरालवालों ने जलाकर मार डाला हो. इस संबंध में विवाहिता के भाई ने पीरबहोर थाने

पटना : अवैध संबंध में पत्नी का मर्डर, पिटाई करते वक़्त पति ने लाइव वीडियो किया था शेयर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : खबर पटना में मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर से है जहाँ अवैध संबंध एवं दहेज के लिए एक विवाहिता को ससुरालवालों ने जलाकर मार डाला हो. इस संबंध में विवाहिता के भाई ने पीरबहोर थाने में पति, सास और ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के डिहरा मनीअच निवासी स्वर्गीय रामेश्वर मिश्रा की पुत्री सोनी मिश्रा की शादी 2017 में शेरपुर मनेर निवासी हरेन्द्र मिश्रा के पुत्र कमल किशोर मिश्रा उर्फ मिट्ठू के साथ हुई थी. 


मिली जानकारी के मुताबिक विवाहिता के भाई अजय मिश्रा ने पीरबहोर थाने में दिए आवेदन में बताया कि शादी के पूर्व से ही कमल किशोर मिश्रा का लखनऊ की एक लड़की के साथ अवैध संबंध था. इसी कारण वह बहन सोनी को बार-बार प्रताड़ित किया करता था. साथ ही वह प्रेमिका के कहने पर पत्नी की पिटाई का वीडियो लाइव शेयर करता था. अपने आवेदन में उसने यह भी आरोप लगाया है कि वह दहेज में हमेशा पैसा की मांग करता था. बहन द्वारा विरोध करने पर ससुरालवालों ने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया. इलाज के दौरान पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


टैग्स