ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना में अपराधियों ने 2 लोगों को गोली, लॉकडाउन में फायरिंग से इलाके में दहशत

PATNA : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी व

 पटना में अपराधियों ने 2 लोगों को गोली, लॉकडाउन में फायरिंग से इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ बदमाश दो लोगों को गोली मारकर फरार हो गए हैं. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र की है, जहां पटना सिटी के बाहरी धवलपुरा इलाके में बेखौफ अपराधियों ने जबरदस्त फायरिंग की है. गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ये दोनों राजगीर हैं, जिन्हें गोली लगी है. गोली लगने के कारण दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.


दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि एक घायल शख्स को एनएमसीएच और दूसरे जख्मी व्यक्ति को पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन घटनास्थल पर पहुंची बाईपास थाना की टीम ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की है. इस घटना में दो लोग जख्मी हुए हैं. फिलहाल दोनों का इलाज कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता