ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

पटना में अपराधी बेलगाम: डकैतों ने मां-बेटे को बंधक बनाया, घर में रखे आभूषण और 7 लाख कैश लूटा, पकड़ा गया एक बदमाश

PATNA: पटना में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना के बाकरगंज में एसएस ज्वेलर्स में हुई लूट का माम

पटना में अपराधी बेलगाम: डकैतों ने मां-बेटे को बंधक बनाया, घर में रखे आभूषण और 7 लाख कैश लूटा, पकड़ा गया एक बदमाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना के बाकरगंज में एसएस ज्वेलर्स में हुई लूट का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अपराधियों ने कदमकुआं थाना क्षेत्र के जगत नारायण रोड स्थित देव कुटीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में घुसकर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया।


हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने घर के मालिक को बंधक बना लिया और 7 लाख कैश के साथ-साथ घर में रखे जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना आज शाम 7 बजे की है। घटना के वक्त घर में मां और बेटा मौजूद थे। जिन्हें गन प्वाइंट पर लेकर हथियारबंद अपराधियों ने पहले बंधक बनाया फिर गोदरेज की चाबी लेकर मां और बेटे के मुंह पर टेप लगा हाथों को बांध दिया और बाथरूम में बंद कर दिया। 


गोदरेज से 7 लाख कैश के साथ-साथ जेवरात भी अपराधियों ने लूट ली। लूट के इस वारदात के बाद समर कुमार और उनकी  मां गहरे सदमे में है। परिवारवालों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पटना डीएसपी अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जिसके बाद पूरे मामले की छानबीन शुरू की गयी। हालांकि मौके से एक अपराधी पकड़ा गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। अपराधी के पास से एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।