ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

पटना में बोरे में बंद अज्ञात महिला की लाश बरामद, हत्या की आशंका

PATNA: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बिष्णुपुरा गांव के पास सड़क किनारे से एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना बिहटा पुलि

पटना में बोरे में बंद अज्ञात महिला की लाश बरामद, हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बिष्णुपुरा गांव के पास सड़क किनारे से एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना बिहटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर हॉस्पिटल भेजा। 


हालांकि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इधर बोरे में बंद महिला की लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। शव की पहचान में स्थानीय लोग भी जुटे हैं लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतका सूट पहनी हुई है और शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर चोकर के बोरे में शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंका गया है।


स्थानीय लोगों ने जब बोरे में बंद शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची बिहटा थाना के एसआई केके वर्मा ने बताया कि बिशनपुर गांव के बाजितपुर के पास सड़क किनारे से महिला की लाश बोरे से बरामद किया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा गया है। बोरे में बंद महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता