1st Bihar Published by: Updated Jan 22, 2021, 8:24:41 AM
- फ़ोटो
PATNA : 11 केवी केबल वर्क के लिए गुरुवार की सुबह 10 से 3 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर पावर सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केबी भागवत नगर फीडर बंद रहेगा. जिसके कारण ग्रिड से पावर सप्लाई बंद रहेगा.
इस कारण ट्रांसपोर्ट नगर पावर सब स्टेशन ग्रिड से जुड़े मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. आनंद विहार कॉलोनी, अमरनाथ मंदिर रोड सहित आसपास के इलाके में 5 घंटे बिजली बंद कटेगी. इस दौरान लोगों को पहले से ही पानी संग्रह कर लेने का सुझाव दिया गया है.
दूसरे स्रोतों से बिजली लेकर बाधित नहीं होने देने की योजना बनाई गई है. लेकिन इसके बाद भी कई इलाकों में पांच घंटों तक बिजली आपूर्ती बाधित रहेगी.