ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद

सुप्रीम फैसले पर सद्भाव की जीत, पटना में आज भी जारी रहेगी सतर्कता

PATNA : राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशभर में सद्भाव की जीत हुई है। देश के सबसे बड़े मुकदमे में फैसला आने के बाद लोगों का आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहा। देशभर के साथ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशभर में सद्भाव की जीत हुई है। देश के सबसे बड़े मुकदमे में फैसला आने के बाद लोगों का आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहा। देशभर के साथ बिहार में भी हर तरफ शांति और एकजुटता देखी गई। अमन-चैन के इस माहौल में कोई परेशानी ना आए इसे लेकर राजधानी पटना में आज भी सतर्कता जारी रहेगी। 


राजधानी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। 100 से ज्यादा जगहों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। पटना में आज भी सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट की तैनाती जारी रहेगी। हालांकि रविवार का दिन होने के कारण आज आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़ भाड़ आएगी लेकिन सतर्कता और चौकसी में कोई कमी नहीं की गई है। 


2 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। पटना जंक्शन सहित डिवीजन के सभी स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा जांच चलाई जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पटना में गंगा स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाहर से आते हैं लिहाजा रेलवे में इसे लेकर खास सतर्कता बरतने की तैयारी की है।