ब्रेकिंग
नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद

पटना में ट्रैफिक एसपी की बड़ी कार्रवाई, दारोगा और एएसआई समेत 45 पुलिसवाले सस्पेंड

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. जहां ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस के 45 जवानों को सस्पेंड किया है. गांधी सेतु पर तैनात दारोगा स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. जहां ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस के 45 जवानों को सस्पेंड किया है. गांधी सेतु पर तैनात दारोगा सहित 13 पदाधिकारियों और 32 कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है. 


खबर के मुताबिक ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दारोगा,  एएसआई और कांस्टेबल समेत 45 पुलिसकर्मीयों पर गाज गिरी है.  बताया जाता है कि सभी पर नो एंट्री में भारी वाहन प्रवेश कराने के मामले पर कार्रवाई की गई है.


बताया जाता है कि दारोगा समेत सभी 45 पुलिसकर्मियों की गांधी सेतु पर ड्यूटी लगाई गई थी. गांधी सेतु पर भारी वाहनों के पास कराने को लेकर जो मानक है उसका इन सब ने पालन नहीं किया, जिसके बाद यह मामला सामने आते ही ट्रैफिक एसपी ने कार्रवाई की है.