Bihar News: हमेशा के लिए ख़त्म हुई पोस्ट ऑफिस जाने की झंझट, बिहार के लोगों को अब एक क्लिक में मिलेगी डाक सेवाएं Bihar Politics : बिहार की 4 सीटों पर NDA और महागठबंधन का नया प्रयोग, देखिए नीतीश-तेजस्वी और मोदी किसे होगा फायदा Sonpur Fair: एशिया के सबसे बड़े मेले का आज होगा उद्घाटन, थियेटर से लेकर नए ब्रीड के पशु-पक्षियों को लेकर रहा है खूब चर्चित; जानिए इस बार क्या है ख़ास Bihar Election 2025 : सम्राट चौधरी बोले – जनता ने आधा आशीर्वाद दे दिया है, बाकी लेने जा रहे हैं, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में जातीय समीकरणों की जंग, 122 सीटों पर ‘जाति बनाम जाति’ का दिलचस्प मुकाबला Bihar Crime News: 'सुनो न भाई जरा मेरी एक हेल्प कर दो...', गर्लफ्रेंड के भाई को दोस्त बना बॉयफ्रेंड करवा रहा था यह काम; अब हो गया बड़ा कांड Bihar News: बिहार के इस जिले में भीषण सड़क हादसा, माँ-बेटे की मौत Bihar Election 2025 : : आरजेडी कार्यकर्ताओं का श्रेयसी सिंह के कार्यालय के बाहर हंगामा, दर्ज हुआ FIR; एसपी ने दी जानकारी Bihar Election 2025: PM मोदी ने कर दिया क्लियर, जानिए बिहार में किसकी बन रही सरकार और कौन होगा CM? Bihar Election 2025 : नीतीश कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती, क्या कायम रहेगा EBC वोट बैंक; सीमांचल में कितना काम आएगा यह 'जादुई समीकरण',
1st Bihar Published by: Updated Sun, 12 Dec 2021 07:08:49 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में कोरोना का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वही पटना के 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना के एजी कॉलोनी में 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं जिसमें एक मासूम भी शामिल है। एक साल के मासूम सहित 15 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि खुद पटना सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह ने की है।
बिहार में आए दिन कोरोना पॉजिटिव केसेज सामने आ रहे हैं। आज रविवार को सबसे अधिक केस मिले हैं। पटना के एजी कॉलोनी में कुल 7 संक्रमित मिले हैं। इसमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। पटना का AG कॉलोनी हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि AG कॉलोनी में शादी थी जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे और इसी कारण संक्रमण फैल गया।
पटना में 24 घंटे के भीतर 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें पंचमुखी मंदिर इलाके के 46 वर्षीय महिला,पटेल नगर के 66 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही आशियाना-दीघा में 19 साल की युवती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। पटना के भूतनाथ आश्रम रोड में 71 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिहटा में 24 साल के युवक और इसोपुर में 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वही फतुहा में 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गये हैं।
बिहार में 24 घंटे के भीतर कुल 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिसमें बेगूसराय में 41 वर्षीय व्यक्ति,बेगूसराय में 45 वर्षीय महिला,दरभंगा के बहादुरपुर में 53 वर्षीय महिला,सीतामढ़ी के सोनबरसा में 45 व्षीय महिला और साहिबगंज में 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गयी है। इतनी संख्या में लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।