ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पटना में 1.90 लाख की लूट, पेंट व्यवसायी को अपराधियों ने बनाया निशाना, सचिवालय थाना और विधानसभा से कुछ ही दूरी पर हुई यह घटना

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र का है जहां थाने से महज क

पटना में 1.90 लाख की लूट, पेंट व्यवसायी को अपराधियों ने बनाया निशाना, सचिवालय थाना और विधानसभा से कुछ ही दूरी पर हुई यह घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र का है जहां थाने से महज कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।


भिखारी ठाकुर पुल के पास एक पेंट व्यवसायी को अपराधियों ने निशाना बनाया है। पेंट व्यवसायी से दिनदहाड़े 1 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटनास्थल से चंद कदमों पर विधानसभा और सचिवालय थाना स्थित है। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है। 


पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि संपतचक इलाके में उनकी दुकान है। बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर जैसे ही वे भिखारी ठाकुर पुल के पास पहुंचे वहां अपराधियों ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे वे  बीच सड़क पर गिर गये और उनके पास रखे थैले को लेकर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। 


जिसके बाद पीड़ित व्यवसायी सचिवालय थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित की बातें सुनने के बाद पुलिस उन्हें लेकर घटनास्थल पर पहुंचे जहां मामले की छानबीन शुरू की गयी। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में पुलिस जुटी है।    

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता