ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना के थाने में भारी बवाल, स्वर्ण कारोबारियों की गिरफ्तारी के विरोध में हंगामा

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शास्त्रीनगर थाने में जमकर हंगामा हुआ है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में पांच आभूषण कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। देर शाम कारोब

पटना के थाने में भारी बवाल, स्वर्ण कारोबारियों की गिरफ्तारी के विरोध में हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शास्त्रीनगर थाने में जमकर हंगामा हुआ है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में पांच आभूषण कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। देर शाम कारोबारियों के परिजन शास्त्रीनगर थाना पहुंचे और जमकर बवाल किया। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और कारोबारियों के परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई है। हाथापाई के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बेवजह कारोबारियों को फंसा रही है।


दरअसल, पटना पुलिस ने करीब दो करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बीते 6 महीने में चोरी की 21 वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार लोगों में पांच स्वर्ण कारोबारी भी शामिल हैं।


पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक करीब 30 लाख का सोना बरामद हुआ है। स्वर्ण कारोबारियों की गिरफ्तारी से नाराज उनके परिजन देर शाम शास्त्रीनगर थाना पहुंच गए और जमकर हंगामा मचाया। काफी देर तक थाने में अफरा-तफरी मची रही। बाद में पुलिस ने हालात को काबू में किया।