ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

पटना के 8 थानेदार बदले गए, एसएसपी गरिमा मलिक ने क्राइम कंट्रोल के लिए फिर से किया फेरबदल

PATNA : राजधानी पटना में क्राइम कंट्रोल कर पाने में विफल एसएसपी गरिमा मलिक ने एक बार फिर से कई थानेदारों को बदल दिया है। एसएसपी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पटना के ब

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में क्राइम कंट्रोल कर पाने में विफल एसएसपी गरिमा मलिक ने एक बार फिर से कई थानेदारों को बदल दिया है। एसएसपी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पटना के बाईपास थानाध्यक्ष सुधीर कुमार 2 को आलमगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। बिहटा में तैनात अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को रामकृष्णानगर का थानाध्यक्ष और रामकृष्णानगर के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को पुलिस केंद्र पटना के लिए विरमित कर दिया गया है। 

इसके अलावे न्यायालय सुरक्षा पटना में तैनात सुनील कुमार को पालीगंज का नया थानाध्यक्ष, बेउर के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को पत्रकार नगर का थानाध्यक्ष, पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को दीघा का थानाध्यक्ष, दीघा के थानाध्यक्ष फुल देव चौधरी को बेउर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। 

पुलिस केंद्र पटना में तैनात मनोरंजन भारती को अंचल पुलिस निरीक्षक डुमरा और दानापुर पुलिस अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मंजू कुमारी को पुलिस केंद्र पटना भेज दिया गया है जबकि पुलिस केंद्र पटना में तैनात सत्येंद्र कुमार शाही को प्रभारी मध्य निषेध को कोषांग पटना और मधुसूदन कुमार को मनेर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।


टैग्स