ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना के सोना कारोबारी का कर्मी निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड, गर्लफ्रेंड की डिमांड पर लूट लिए थे 16.50 लाख

PATNA: राजधानी पटना में स्वर्ण कारोबारी से 16.50 लाख रुपए के बड़े लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ग

पटना के सोना कारोबारी का कर्मी निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड, गर्लफ्रेंड की डिमांड पर लूट लिए थे 16.50 लाख
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में स्वर्ण कारोबारी से 16.50 लाख रुपए के बड़े लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट के पैसों को भी बरामद कर लिए है। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक लूटकांड का मास्टरमाइंड सोना कारोबारी के यहां काम करने वाला कर्मी था, जिसने गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था।


दरअसल, बीते 19 नवंबर को बदमाशों ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज में सोना के थोक कारोबारी रंजन कुमार से साढ़े 16 लाख रुपए लूट लिए थे। कारोबारी ने 21 नवंबर को पीरबहोर थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने लूटकांड में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में कारोबारी के यहां काम करने वाला जितेंद्र, गौरव कुमार, अमन कुमार और अभिषेक कुमार शामिल हैं। जबकि, एक अपराधी बजरंगी ने पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।


मामले का खुलासा करते हुए पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि लूटकांड का मास्टरमाइंड कारोबारी रंजन कुमार के यहां काम करने वाला जितेंद्र है। पहले से शादीशुदा होने के बावजूद जितेंद्र का दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा था। जितेन्द्र को गर्लफ्रेंड के लिए मकान बनवाना था इसके लिए उसे काफी पैसों की जरूरत थी। इसीलिए जितेंद्र ने अपने मालिक रंजन कुमार को ही टारगेट पर ले लिया। जिसके बाद जितेन्द्र ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर लूटकांड की साजिश रच डाली। तीन दिनों तक रेकी करने के बाद लूटकांड को अंजाम दे डाला।


मामले के जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर जब जितेन्द्र को पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी। पुलिस ने जितेंद्र के पास से 3.20 लाख रुपए बरामद कर लिए। जितेन्द्र की निशानदेही पर पुलिस ने नटराज गली में किराए पर रहने वाले गौरव कुमार, पोस्टल पार्क के रामविलास चौक के रहने वाले अमन कुमार और पोस्टल पार्क रोड नंबर 4 के रहने वाले अभिषेक कुमार को पकड़ा। इनके ठिकानों से लूट के बाकी 13,30,500 रुपए भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।