ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना के सभी स्कूल इस दिन तक रहेंगे बंद : भीषण गर्मी को लेकर DM ने जारी किया नया आदेश

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के स्कूलों को लेकर सामने आ रही है। भीषण गर्मी को लेकर पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना के डीएम शीर्षत कपिल अश

पटना के सभी स्कूल इस दिन तक रहेंगे बंद : भीषण गर्मी को लेकर DM ने जारी किया नया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के स्कूलों को लेकर सामने आ रही है। भीषण गर्मी को लेकर पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने स्कूलों को यह आदेश जारी कर दिया है। 


पटना डीएम की कोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना जिला में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है जिसके कारण स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।


ऐसे में पटना जिला के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी स्कूल में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश दिनांक 18 जून से लागू होगा और 19 जून तक प्रभावी रहेगा। 


बता दें कि राज्य में भीषण गर्मी के बीच सभी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां खत्म होने जा रही थीं। राजधानी के सभी स्कूल 18 जून को खुलने वाले थे लेकिन मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 19 जून तक सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं संचालित करने पर रोक लगा दी है।