ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना के रेस्टोरेंट में चल रहा था शराब का धंधा, मद्य निषेध विभाग ने 6 तस्करों को दबोचा

PATNA : राजधानी पटना में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करते हुए कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित ओम विहार रेस्टोरेंट में शराब तस्करों की मीटिंग चल रही थी. जिसके बाद गुप्त

पटना के रेस्टोरेंट में चल रहा था शराब का धंधा, मद्य निषेध विभाग ने 6 तस्करों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करते हुए कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित ओम विहार रेस्टोरेंट में शराब तस्करों की मीटिंग चल रही थी. जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर ने कार्रवाई कर मद्य निषेध की टीम 6 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि एक तस्कर मौके से भागने में सफल रहा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक छपरा का पूर्व मुखिया भी बताया जा रहा है. 


बताया जा रहा है कि पकड़े गये धंधेबाजों ने चुनाव के लिए शराब की बड़ी खेप मंगवाया था लेकिन मद्य निषेध की टीम द्वारा पकड़ लिये गये. आपको बता दें कि पकड़े गये मुख्य आरोपितों में छपरा का बृज किशोर सिंह तथा पटना का प्रशांत कुमार जायसवाल, जैकी, शशि आदि शामिल है. पकड़े गये आरोपितों के कब्जे से दो बोतल अंग्रेजी शराब, दो लग्जरी गाड़ी, सात मोबाइल तथा शराब तस्करी के 7 लाख 64 हजार रुपये भी जब्त किये गये हैं. केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों से पूरे गिरोह के बारे में पूछताछ कर रही है. 


वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से शराब की 2 बोतलें बरामद की हैं. साथ ही गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने कुल 7 लाख 64 हजार रुपये के साथ दो लग्जरी कार भी बरामद किया है. दरअसल, इन शराब माफियाओं की सारी डीलिंग व्हाट्सएप मैसेज के जरिए होती थी. व्हाट्सएप पर कंफर्म होते ही छपरा से शराब की खेप पटना के शराब माफियाओं को पहुंचाई जाती थी. पकड़े गए सभी शराब माफियाओं ने पुलिस के सामने दिए अपने बयान में यह स्वीकार किया है उन लोगों का गिरोह पूरे पटना के छोटे-मोटे अवैध शराब व्यापारियों को शराब की सप्लाई किया करता है. 

टैग्स